फैज़ाबाद: कोतवाली नगर क्षेत्र के राठहवेली से किशोर हुआ लापता, परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई
सुधांशु गुप्ता उर्फ छोटू होली की शाम से कहीं निकला है और अभी तक घर नहीं आया है। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी अभी तक नहीं मिला है। रविवार सुबह 9:00 बजे परिजनों ने किशोर के गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। नगर कोतवाल अश्वनी कुमार पांडे ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश कराई जा रही है।