लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी लूट कांड ने नया मोड़ ले लिया है। साउथ जोन पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वायरल CCTV फुटेज में राज रात 9:16 बजे घर में दाखिल होता और 11:54 बजे बाहर निकलता दिख रहा है, जिससे पुलिस के दावों पर संदेह गहराया है।