बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पुल के नीचे मिले अज्ञात युवक की हुई शिनाख्त, परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Jun 23, 2026 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के धीरपुर रायपुर गांव का रहने वाला 27 वर्षीय अवनेश पुत्र सत्यपाल हिमाचल प्रदेश में रहकर नौकरी करता था। वह अपने गांव आया था । अवनेश की पत्नी अपने दो बच्चो को लेकर साढू के यहां चली गई थी तो शुक्रवार को अवनेश अपने बच्चों को बुलाने की कहकर अपने साढू के यहां जाने की कहकर गया था।