बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद सड़क हादसे में मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई है. धमतरी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया है. अबतक 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 7 गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे-30 पर शुक्रवार को धमतरी और कांकेर के बीच मरकाटोला घाटी पर डीजे से बंधी स्वराज माजदा (CG 10BU 7174) खड़ी हुई थी, इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही धान लदी ट्रक (CG 04 QY 5947) ने उसे टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि ट्रक रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी. पिकअप में 13 लोग सवार थे. तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर में पिकअप सवार युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.