उतरौला: इटई मैदा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बाढ़ में क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दिलाने की की मांग
आज दिन शुक्रवार समय लगभग 3:00 बजे, उतरौला तहसील क्षेत्र के इटई मैदा ग्राम में आधा दर्जन किसानों ने प्रदर्शन कर, बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए फसलों का सरकार से मुआवजा दिलाने का मांग किया है, वहीं किसानों ने कहा कि बाढ़ का पानी अभी भी खेतों में भरा है, जिसके चलते शरद कालीन फसलों की बुवाई भी नहीं हो पाएगी।