मेदिनीनगर (डालटनगंज): दुष्कर्म और हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेजा, पिटाई से गंभीर होने पर एमआरएमसीएच में चल रहा था इलाज
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में 3 अप्रैल की रात स्थानीय लोगों की पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी हुए दुष्कर्म और हत्या के आरोपी कान्दू मुहल्ला के 35 वर्षीय टिंकू शर्मा को शनिवार दोपहर 2 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। टिंकू शर्मा का बुधवार की रात से एमआरएमसीएच में इलाज चल रहा था। तीन दिनों तक पुलिस कस्टडी में इलाज किया गया। स्वस्थ होने पर उसे जेल भेजा गया।