रामनवमी को लेकर पंचमी तिथि से हर दिन मेदिनीनगर में जुलूस निकाला जा रहा है। इस बीच सप्तमी का जुलूस निकाला गया। जुलूस के छह मुहान पहुंचने पर रावण का पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। महावीर नवयुवक दल जेनरल के अध्यक्ष जुगल किशोर ने रावण के पुतले में आग लगाई। आग लगाए जाने के बाद पुतला धू धू कर जल उठा। इसमें लगे पटाखे फूटने लगे।