भदेसर: भदेसर में फिर दिखा पैंथर का आतंक, बाड़े में घुसकर बकरी पर किया हमला, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की की मांग
सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर क्षेत्र के धीर जी का खेड़ा गांव में एक पैंथर बाड़े में घुस गया और बकरी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बकरी रस्सी से बंधी होने के कारण पैंथर उसे ले नहीं जा सका। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने और पैंथर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।