कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने भूरा गांव निवासी युवक को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | May 12, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात एसआई यशपाल सिंह सोम टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान भूरा की ओर जाने वाले रजवाहा पटरी पर एक संदिग्ध दिखाई दिया, जिसे पकड़कर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। रविवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि आरोपी का नाम अहसान उर्फ सन्ना निवासी गांव भूरा है।