बीकानेर: बीकानेर की 5 वर्षीय महान्या ने बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ नाम दर्ज
महान्या सिंह राजपुरोहित ने महज 5 साल की उम्र में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर बीकानेर का नाम रोशन किया है। नन्ही महान्या ने ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ और ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया। रिकॉर्ड प्रदर्शन के दौरान उन्होंने 6 मिनट 18 सेकंड में लगातार 50 कार्टव्हील किए। खास बात यह रही कि हर कार्टव्हील के साथ वे स्क्रीन पर दिख रहे देशों के झंडे पहचानत