बेहट: थाना बेहट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, 69 ग्राम स्मैक बरामद
बेहट पुलिस ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे ऑपरेशन ‘सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ के अनुपालन में चैकिंग अभियान चलाकर चार शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 69.17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग 13 लाख 83 हजार रुपये आंकी गई है।