प्रतापगढ़: बाबागंज से 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गांजा तस्कर गिरफ्तार, पान की दुकान से हुई बरामदगी
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस ने सोमवार शाम 4.15 बजे बाबागंज के पास छापेमारी कर दीपक केसरवानी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की पान की दुकान से 1.100 किग्रा अवैध गांजा और ₹680 नकद बरामद हुए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने जनता से नशा मुक्त समाज बनाने हेतु सहयोग की अपील की है।