कटघोरा: झमाझम बारिश से गेवरा बस्ती जलमग्न, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनी तालाब
कोरबा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। भारी बारिश के चलते गेवरा बस्ती क्षेत्र में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।बारिश का पानी सड़कों और रिहायशी इलाकों में भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।