प्रयागराज: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, विभिन्न पार्किंग स्थलों के पास बाइक गैंग फिर से हुआ सक्रिय
संगम तट पर बीते 13 जनवरी से पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ भव्य महाकुंभ की शुरुआत हुई,जबकि लगातार संगम तट पर श्रद्धालुओं का आगमन जारी है,आज रविवार को का एक वीडियो भी सामने आया है,जिसमें देखा जा रहा है की बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं ऐसे में बाइक गैंग एक बार फिर से सक्रिय नजर आ रहा है जो श्रद्धालुओं से मनमाना पैसा वसूलते हैं।