मंझनपुर: राजधानी लखनऊ में हुए हादसे के बाद कौशाम्बी में पुलिस हुई एलर्ट, एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से बड़ा हादसे के बाद कौशाम्बी पुलिस महकमा एलर्ट हो गया है। कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कोचिंग, इंस्टिट्यूट, अस्पताल व भीड़-भाड़ वाले इलाके में CFO को फायर सेफ्टी ऑडिट कराने को लेकर निर्देश दिए हैं। कहीं भी कोई गड़बड़ी पाए जाने पर कार्यवाही के लिए निर्देश दिए हैं।