सदर: बड़े मंगल पर हरियाली का प्रसाद, 11,500 तुलसी पौधों से गूंजा पर्यावरण संदेश
Sadar, Lucknow | May 26, 2026 लखनऊ में बड़े मंगल के अवसर पर वाटर वूमेन शिप्रा पाठक और पंचतत्व संस्था ने पर्यावरण संरक्षण का अनूठा अभियान चलाया। एन.बी.आर.आई. कैंपस में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद के साथ 9 प्रकार के 11,500 तुलसी पौधे वितरित किए गए।