इंदरगढ़: सेवड़ा रोड से 1 महीने पहले लापता हुई युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर की शादी की घोषणा
नगर के सेवड़ा रोड से 1 महिने पहले घर से गई एक बालिग युवती का मंगलवार देर रात से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती ने अपने प्रेमी के साथ शादी करने की बात कही है और परिजनों पर आरोप लगाए हैं थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि वीडियो सही है थाने पर आकर जब तक वह अपनी कथन नहीं करती तलाश जारी रहेगी