पीपलदा: लोकसभा अध्यक्ष बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता का देर रात इटावा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
Pipalda, Kota | Sep 20, 2024 इटावा क़स्बे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओसडी राजीव दत्ता के पहली बार पहुँचने पर उनके स्वागत के लिए मानो होड़ लग गयी हो। ओसडी दत्ता यहाँ तेजादशमी डोल मेले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पँहुचे थे। इटावा नगर के मेला मैदान पर पहुँचने पर पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी व पार्षदो एव भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत कर 100 किलो के फूलों का हार उन्हें पहनाया गया।