पीपलदा: इटावा पंचायत समिति बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बिजली, पानी, सड़क और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर समाधान की मांग की
Pipalda, Kota | Sep 21, 2024 जिले की इटावा पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक पंचायत समिति प्रधान रिंकू मीना की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विकास अधिकारी राजेश जाटव द्वारा गत बैठक का अनुमोदन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने बिजली, पानी , सड़क, सिंचाई ,ग्रामीण विकास के मुद्दो पर अधिकारियों को घेरा और समय पर समाधान नही होने पर गहरी नाराजगी जताई।