देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद रविवार के अपराह्न देश के प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी मोतिया पावर प्लांट पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गौतम अडानी पावर प्लांट कैंपस में चले गए।अपरिहार्य कारणों से यहां मीडिया का प्रवेश वर्जित था। बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के बाद गौतम अडानी का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।