सिवनी: कुरई घाटी में साउंड प्रूफ दीवार से टकराकर ट्रक पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Seoni, Seoni | Nov 9, 2024 कुरई थाना प्रभारी लक्ष्मण झरिया ने बताया कि पानीपत से नागपुर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कुरई घाटी में साउंड प्रूफ वाल से टकराकर पलट गया है। इस घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपस्थित लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि इस मामले में पुलिस द्वारा जांच भी शुरू कर दी गई है।