गोपालगंज: गंगा सागर गांव में घर में घुसकर महिला के शरीर पर सात जगह पर युवक ने किया चाकू से हमला : जख्मी महिला की बेटी रागनी कुमारी
जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के गंगा सागर गांव में घर में सो रही एक महिला पर शराब के नशे में धुत्त युवक ने हमला कर दिया। महिला के शरीर पर सात जगह पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद जख्मी महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।