बेल्थरा रोड: तेरही पर शिक्षकों ने दिखाई संवेदना, भूआरी में परिजनों को दी ₹1 लाख की सहायता
कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर अफगा (सीयर) के सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार मौर्य की तेरही के पर खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील चौबे के प्रयास से क्षेत्र के शिक्षकों ने उनके परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। दिवंगत शिक्षक के पैतृक गांव भूआरी में सोमवार की शाम 4 बजे पहुंचकर एसडीआई ने सहयोग राशि उनकी पत्नी व दोनों पुत्रों को सौंपी गई।