सोहागपुर: सिंहपुर थाने में मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी, सेमरिहा गांव का मामला
शहडोल जिले के सिंहपुर थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने बुधवार को लगभग 2:15 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी लल्ला बैगा ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी मुन्ना कोल एवं पुलु कोल के द्वारा आपसी बात को लेकर मारपीट की गई है,पुलिस में फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।