गुरुग्राम जिले में शिकायत दर्ज कराने के लिए किया 10 रुपए का भुगतान, जालसाजों ने कर दिया अकाउंट खाली साइबर क्राइम मानेसर थाना एरिया में एक डॉक्टर गूगल पर शिकायत दर्ज कराना भारी पड़ गया। जालसाज ने कंप्लेंट रजिस्टर्ड करने के लिए दस रुपए जमा कराने के नाम पर उन्हें 4,26,409 रुपए की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।