जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों, हेलमेट उपयोग, नशा मुक्ति, साइबर अपराध एवं महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को चार बजे तक ग्राम पंचायत सुडग़ांव में ग्रामीणों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने एवं सीमित गति से वाहन चलाने की समझाइश दी गई।