बलिया: हथियाराम मठ मंदिर के पास अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Ballia, Ballia | Apr 5, 2026 हथियाराम मठ मंदिर के पास अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, नरहीं थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर दूर हथियाराम मठ मंदिर के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस चौकी को सूचना दी।