कुशलगढ़: कोटड़ावसुनी गांव में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत; प्रार्थी ने कुशलगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के कोटड़ा वसुनी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी तेजसिंह निवासी सोडलीया के पुत्र विजय सिंह को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।