ग्वालियर गिर्द: ऑनलाइन पार्सलों में खेल! घड़ियां और लाइट गायब, ग्राहकों तक पहुंचे प्लास्टिक के टुकड़े
ग्वालियर में ऑनलाइन शॉपिंग और डिलीवरी सिस्टम पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ग्राहकों तक पहुंचने से पहले ही पार्सलों में कथित हेराफेरी कर दी गई और महंगी घड़ियों व लाइटों की जगह प्लास्टिक के टुकड़े पहुंच गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस ने रविवार सुबह 9 बजे दी।