बेलागंज थाने की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंदन कुमार को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।