प्रतापगढ़: समर्थन मूल्य केंद्र पर सरसों की खरीद ठप, चने की खरीद धीमी रफ्तार से जारी
प्रतापगढ़ शहर की बगवास स्थित फल-सब्जी मंडी में रबी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद प्रक्रिया जारी है, लेकिन किसानों की भागीदारी फिलहाल सीमित नजर आ रही है। मंडी में चना और सरसों की खरीद के लिए बनाए गए समर्थन मूल्य केंद्र पर अब तक करीब 60 किसानों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इनमें 17 किसान सरसों के हैं, जबकि 43 चने के किसान शामिल हैं। केंद्र प्रभारी परमेश गुर्जर