फिरोज़ाबाद: बम्बा बाईपास रोड पर हुए भीषण एक्सीडेंट में टेम्पो चालक की इलाज के दौरान हुई मौत, मृतकों की संख्या दो हुई, CCTV आया सामने
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के बम्बा बाईपास रोड पर तेज रफ़्तार के चलते ट्रक ने टेम्पो मे सामने से जोरदार टक्कर मारी थी। इस घटना मे एक शक्स की मोके पर मौत हुयी थी। जबकि टेम्पो चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हुई थे। टेम्पो चालक रोहित की इलाज के दौरान मौत हुयी है। इस घटना मे मृतको की सख्या दो हो गयी है। वही इस घटना का लाइव सीसीटीवी भी सामने आया है।