फतेहपुर: अकिलाबाद में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, युवक लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है, ललौली का मामला
फ़तेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के अकिलाबाद में लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से स्थानीय पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि किसी घरेलू कार्यक्रम में फायरिंग की गई। हालांकि थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच करवाई जा रही है