सिद्धमुख: राजगढ के प्रथम देहदानी मंगेजाराम मीणा की पुण्यतिथि पर राजगढ में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 51 यूनिट रक्त संग्रहण
राजगढ़ के प्रथम देहदानी मंगेजाराम मीणा इंसां की पुण्यतिथि पर गत वर्ष आयोजित मानव सेवा कार्यों की प्रेरणा को आगे बढाते हुए स्कूल शिक्षा परिवार के अध्यक्ष सुशील पूनिया एवं संयोजक रामावतार शर्मा के सानिध्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेवा सदन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन बड़े ही उत्साह और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान लिया।