जोधपुर: सूरसागर थाना इलाके में गाड़ी चालक को मशीनें और कूलर ले जाने के बहाने बुलाकर गाड़ी लूटी, गाड़ी चालक ने केस करवाया दर्ज
जोधपुर के सूरसागर थाना इलाके में बैद्यनाथ मंदिर रोड़ पर एक गाड़ी चालक से लूट हो गई। बदमाशों ने उसे मथानिया मशीने और कूलर पहुंचाने के नाम पर बुलाया और फिर गाड़ी लूट कर ले गए।गाड़ी चालक ने अब सूरसागर थाने में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए केस दर्ज करवाया है। सूरसागर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।