जोधपुर: हाउसिंग बोर्ड के पीएफ ऑफिस के पास एक युवक पर चाकू से किया गया हमला, एमडीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती
जोधपुर में शुक्रवार रात को पान खाने के लिए दुकान पर खड़े एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है।हमले में युवक गंभीर घायल हो गया जिसे मौके पर मौजूद लोगों की मदद से एमडीएम अस्पताल लाया गया,जहां देर रात उसका उपचार जारी था, इधर घटना की सूचना मिलने के बाद चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस आज हॉस्पिटल पहुंच गई जहां घायल का पर्चा बयान लिया गया।