जोधपुर: रातानाडा स्थित एक होटल में हुई प्रेस वार्ता,प्रदेश के ग्वार गम व्यवसाय बचाने के लिए मुख्यमंत्री से की गई अपील
राजस्थान ग्वार दाल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने आज रातानाडा स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता कर राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा से कृषि मंडी टैक्स के कारण बर्बाद हो रहे ग्वार गम व्यापार और उद्योग को बचाने की गुहार करते हुए इस बार बजट में राहत देने की मांग की।क्योंकि पड़ोसी राज्यों में मंडी टैक्स न होने के कारण राजस्थान से किसान और व्यापारी पलायन कर रहें है।