गगहा थाना क्षेत्र के पाण्डेयपार गांव मे बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। गांव निवासी राजेन्द्र गुप्ता के घर चोरों ने उस समय धावा बोल दिया, जब पूरा परिवार वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए बाहर गया हुआ था। चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी व बक्सों सहित पूरे घर को खंगाल डाला। नकदी और कीमती सामान चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।