मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में सट्टा माफियाओं पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, छापेमारी में 7 गिरफ्तार, हजारों की नकदी बरामद
मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस ने सट्टा कारोबार पर छापेमारी कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब 28 हजार रुपये नकद और सट्टा से जुड़े कागजात बरामद हुए। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।