प्रयागराज: चैथम लाइंस मजार चौराहे के पास कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने तीन दिवसीय राम भागवत कथा का शुभारंभ किया
आज मंगलवार को रात करीब 7:30 बजे से प्रयागराज के चैथम लाइंस मजार चौराहे के पास तीन दिवसीय भगवान राम की भागवत कथा की शुरुआत की गई है।कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा किया गया है।कार्यक्रम में मशहूर हिंदी कवि डॉक्टर कुमार विश्वास द्वारा भगवान राम की भागवत कथा की शुरुआत की गई है तथा यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा।