प्रयागराज: शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता रथ यात्रा का भ्रमण, महापौर गणेश केसरवानी ने किया शुभारंभ
प्रयागराज में आज मंगलवार को आस्था - स्वच्छता और पवित्रता का प्रतिनिधित्व करने वाली स्वच्छता रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया,इस स्वच्छता रथ यात्रा का शुभारंभ महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी द्वारा किया गया, इस दौरान स्वच्छता रथ कोतवाली से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों पर पहुंची,महाकुंभ में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह यात्रा निकाली गई थी।