प्रयागराज: महाकुंभ की तैयारी के तहत सज गई तंबुओं की नगरी, 13 जनवरी से होगी दिव्य महाकुंभ की शुरुआत
प्रयागराज में दिव्य भव्य तथा डिजिटल महाकुंभ की 13 जनवरी से शुरुआत होगी,जबकि महाकुंभ को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी की गई है,आगामी 13 जनवरी से विश्व के सबसे बड़े धार्मिक मेले की शुरुआत होगी,तथा महाकुंभ मेला क्षेत्र को 76वाँ जिला घोषित किया है, ऐसे में महाकुंभ मेला क्षेत्र में तंबुओं की नगरी सज गई है।