बक्सर: बक्सर न्यायालय में 'नो वर्क': अधिवक्ता झब्बू बाबू के निधन पर शोक सभा, न्यायिक कार्य स्थगित
Buxar, Buxar | Jun 15, 2026 वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार वर्मा उर्फ झब्बू बाबू के निधन के कारण सोमवार को व्यवहार न्यायालय में 'नो वर्क' रहा। सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। झब्बू बाबू का दो दिन पूर्व लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनके सम्मान में नए संघ भवन में संघ अध्यक्ष अधिवक्ता बबन ओझा की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित हुई।