सदर: इलाहाबाद नागरिक समाज ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रशासन से गऊघाट स्थित झुग्गी बस्तियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग
Sadar, Allahabad | May 8, 2026
इलाहाबाद नागरिक समाज ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन द्वारा गऊघाट स्थित झुग्गी बस्तियों को वैकल्पिक व्यवस्था किए बगैर बुलडोजर से उजाड़ने के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। डीएम कार्यालय पर जमा हुए लोगों ने नारेबाजी कर विरोध जताया।नागरिक समाज ने बेघर हुए लोगों को पुनर्वास और बुनियादी सुविधाएं दिए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।