मेहनगर: बैरीचंद में मनरेगा कार्य को लेकर दो पक्षों में विवाद, तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के बैरीचंद गांव में मनरेगा कार्य को लेकर शनिवार को दो पक्षों विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। गांव के कुछ महिला एवं पुरुष मजदूर फावड़ा और तसला लेकर थाना बरदह पहुंचे तथा समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है । मजदूरों की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि मनरेगा के तहत खुदाई का कार्य चल रहा था ।