कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
दिनांक 16.06.2026 को कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों एवं स्थानीय व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था। इस दौरान 04 निहंग यात्रियों द्वारा स्थानीय व्यापारी एवं बीच-बचाव के लिए आए स्थानीय लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया, जिसमें 04 लोग घायल हो गए।
घटना के संबंध में पीड़ित/वादी गजपाल सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल मु0अ0सं0-17/2026, धारा 281/125/109/352/351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के बाद पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैरियर लगाकर तीन निहंग यात्रियों को कर्णप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्ज�