फतुहा: सोनारु में प्रभात खबर के पत्रकार के घर चोरी, चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवरात उड़ाए
Fatwah, Patna | Mar 30, 2026 दैनिक अखबार प्रभात खबर के पत्रकार सुधीर कुमार सिंह के सोनारू स्थित आवास से चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिया है। चोरों ने घटना का अंजाम रविवार की रात्रि में खिड़की के सहारे कमरे में घुसकर कमरे को अंदर से बंद कर दिया है। मौके पर पहुंची फतुहा पुलिस मामले को गंभीरता से जांच में जुटी है। पत्रकार के घर चोरी की घटना से हर तबके के लोग स्तब्ध है।