कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर युवक का शव मिला, पत्नी ने मकान मालिक पर लगाया आरोप
चकेरी थानाक्षेत्र में पीएसी मोड़ पर किराए पर रहने वाले युवक का शव शुक्रवार सुबह 7बजे संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला। उसके गले पर निशान थे और शरीर अकड़ा हुआ था। वही पोस्टमार्टम हाउस से पत्नी ने शुक्रवार 1 बजे मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि पति से लेनदेन में विवाद चल रहा था । थाना प्रभारी ने बताया कि,मामले की जांच कर रही है।