अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 81 जीबी के पास ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवार की हुई मौत
गांव 81 जीबी के पास रविवार देर रात एक ट्रैक्टर ने बाइक को ओवरटेक करते हुए पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।अनूपगढ़ पुलिस थाने के एएसआई ग्यारसी लाल मीणा टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने रात्रि के समय शव को अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया जहां आज रविवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया।