फतुहा: सुपनचक मोड़ के पास एक ऑटो खड़ी ट्रक से टकराई महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से हुई घायल।
Fatwah, Patna | Jun 20, 2026 सुपनचक मोड़ के पास एक ऑटो खड़ी ट्रक से टकरा गई है। इस टक्कर में एक महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला बैंक कर्मी की पहचान नालंदा जिले के चंडी के रहने वाली अमीषा गुप्ता के रूप में हुई है। घायल महिला दिल्ली स्थित एक निजी बैंक में कार्यरत है। वह अपनी सहेली की शादी में छपरा आई थी। जहां से वह फतुहा गोविंदपुर रिश्तेदार के पास मिलने के लिए आ रही थी।